फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर से रास्ते की जमीन दिलाने को किया एमराल्ड हिल्स में प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते हुए सोसायटी के लोग। - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। एमराल्ड हिल्स सोसाइटी में संपर्क मार्ग न बनने से निवासियों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को निवासियों ने इसके लिए फिर प्रदर्शन किया। बिल्डर से रोड के लिए जमीन की मांग की, ऐसा न होने पर पूरी टाउनशिप का ऑक्यूपेशन सर्टीफिकेट रद करने की मांग की।
विज्ञापन

एमराल्ड हिल्स सोसाइटी में दस दिन पूर्व संपर्क मार्ग का 24 मीटर का टुकड़ा न होने की वजह से एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी थी और एक बीमार युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद जीएमडीए व एचएसवीपी की टीम मौके का मुआयना कर चुकी है, और यह कह चुकी हैं कि यहां रोड बनाने की जिम्मेदारी उनकी नहीं है। वहीं रोड न बनने से स्थानीय लोग रोजाना परेशानी से दो-चार हो रहे हैं। शनिवार को इसे लेकर निवासी एक बार फिर सोसाइटी में जमा हो गए। बारिश के बीच प्रदर्शन कर बिल्डर से सड़क के लिए जमीन देने की मांग की। सड़क न बनने पर एमआर बिल्डर के सभी प्रोजेक्ट की ओसी रद करने की मांग की। इधर एमआर बिल्डर का तर्क है कि रोड के निर्माण का कार्य कानूनी बाधाओं की वजह से रुका पड़ा है।
सुशांत लोक 2,3 में डीटीपी के जेई ने किया निरीक्षण:
सुशांत लोक 2,3 में रोड, चोक सीवर व अन्य समस्याओं को लेकर डिस्ट्रिक्ट टाउन एंड प्लानिंग विभाग के जेई राकेश चुग ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस मामले में आरडब्ल्यूए के जनरल सेक्रेटरी आरपी मित्तल की शिकायत पर डीटीपीई की ओर से बिल्डर को नोटिस मिला था। निवासियों का कहना है कि नोटिस के बाद भी समस्याएं दूर नहीं है। जेई ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें