फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अब मरीज घर बैठे करा सकेंगे पंजीकरण, घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ेगा

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल गुरुग्राम। फाइल फोटो
विज्ञापन
सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में क्यूआर कोड से ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड आधारित ई-उपचार ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा शुरू की गई है। इससे मरीजों को पंजीकरण के लिए घंटों तक लाइन में लगने से राहत मिलेगी। मरीज अस्पताल आने से पहले ही क्यूआर कोड स्कैन करके ई-उपचार वेब पोर्टल के माध्यम से अपना पूर्व-पंजीकरण करा सकेंगे। इससे अस्पताल में पंजीकरण प्रक्रिया आसान होगी और मरीजों के समय की बचत होगी।

बता दें कि सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में रोजाना दो हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में मरीजों को पंजीकरण से लेकर डॉक्टर की सलाह लेने तक करीब दो से तीन घंटे का समय लग जाता है। इससे घर बैठे अपॉइंटमेंट लेने की सुविधा से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


अस्पताल में ऑनलाइन पूर्व-पंजीकरण कराने वाले मरीजों के लिए अस्पताल में अलग काउंटर भी स्थापित किया गया है, जो कार्यरत है। इस व्यवस्था से पंजीकरण काउंटरों पर भीड़ कम करने और मरीजों के प्रतीक्षा समय में कमी लाने में मदद मिलेगी। साथ ही, अस्पताल में मरीजों की आवाजाही को सुचारू बनाने में भी सुविधा होगी। मरीजों की सहायता के लिए अस्पताल में क्यूआर कोड के साथ पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी देने वाला पोस्टर भी लगाया गया है। मरीज पोस्टर पर दिए गए क्यूआर कोड को अपने मोबाइल से स्कैन करके ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इससे पंजीकरण प्रक्रिया अधिक सरल और व्यवस्थित होगी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों से अपील की गई है कि वे इस डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अस्पताल आने से पहले ई-उपचार वेब पोर्टल के माध्यम से अपना पूर्व-पंजीकरण कराएं।
-
ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने की प्रक्रिया
हरियाणा में ई-उपचार पोर्टल के माध्यम से मरीज ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। इसके लिए मरीज को सबसे पहले क्यूआर को स्कैन या पोर्टल⁠ पर जाकर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने के विकल्प पर क्लिक करना होगा। यदि मरीज पहले से पंजीकृत है, तो उसे यूएचआईडी के माध्यम से अपनी पहचान सत्यापित करनी होगी। इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। वहीं नए मरीज को पहले अपना पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद मरीज को अस्पताल का नाम और अपॉइंटमेंट की तारीख का चयन करना होगा। फिर मरीज को अपनी आवश्यक जानकारी भरकर आगे बढ़ना होगा और अपॉइंटमेंट का विवरण जांचना होगा। सभी जानकारियां सही होने पर अपॉइंटमेंट बुक हो जाएगा और पुष्टि संख्या एसएमएस के माध्यम से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगी।
विज्ञापन


इस प्रणाली से मरीजों को पूर्व-पंजीकरण करने के लिए लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। इससे मरीजों का समय बचेगा। इसके लिए अलग से कांउटर भी बनाया गया है। -डॉ. नीना, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें