फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा के लिए वॉल्वो बस में नहीं मिली सवारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के केस कम होने के बाद से ही रोडवेज बस डिपो द्वारा विभिन्न रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू कराया जा रहा है, ताकि लोगों को सफर करने में परेशानियों का सामना न करना पड़े। सोमवार को गुरुग्राम बस अड्डा से सिरसा बस अड्डे के लिए वॉल्वो बस सेवा शुरू की जानी थी, लेकिन सवारियां नहीं मिलने के कारण वॉल्वो बस को सिरसा रवाना नहीं किया जा सका। ऐसे में बुधवार से दोबारा इसका संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुग्राम से सिरसा चलने वाली वॉल्वो बस के लिए 750 रुपये और रोहतक के लिए 240 रुपये किराया तय किया है। ऐसे में इस रूट पर वॉल्वो बस का किराया सामान्य बसों की अपेक्षा ज्यादा होने के कारण सवारियां वॉल्वो बस में नहीं बैठी। वहीं, चंडीगढ़ रूट पर सायं 4 बजे वॉल्वो बस को गुरुग्राम से चंडीगढ़ के मध्य शुरू किया गया है। चंडीगढ़ रूट पर वॉल्वो बसों में सवारियां बैठ रही हैं। ऐसे में सवारियों की संख्या बढ़ने एवं मांग को देखते हुए वॉल्वो बसों को बढ़ाया जा रहा है। वहीं, उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद के लिए भी गुरुग्राम बस डिपो से सुबह 7.15 बजे सामान्य बस का संचालन शुरू किया गया है।
वहीं, जयपुर रूट पर गुुरुग्राम से रोडवेज बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी है, लेकिन जयपुर बस डिपो से समय निर्धारित नहीं होने से बस को नहीं चलाया जा सका है। गुरुग्राम बस डिपो के डीआई नरेश कुमार ने बताया कि सामाजिक दूरी और कोविड अनुकूल व्यवहार की पालना के साथ बस सेवाएं शुरू की जा रही है। बसों के अंदर व बस अड्डे पर सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हर यात्री के लिए मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा। बिना मास्क पहने यात्री को बस में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के निर्देशानुसार गुरुग्राम बस डिपो से सभी रूटों पर बस सेवा फिर से बहाल की जा रही है। सिरसा के लिए वॉल्वो बस चलाने के बारे में लोगों को जानकारी नहीं मिल सकी है। ऐसे में बुधवार को बस का संचालन शुरू किया जाएगा। वहीं जयपुर, हरिद्वार सहित अन्य रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू करने के लिए संबंधित बस डिपो अधिकारियों से बातचीत की जा रही है, ताकि बस संचालन का समय निर्धारित किया जा सके।
विज्ञापन

- कुलबीर सिंह ढाका, महाप्रबंधक, रोडवेज बस डिपो गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें