फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में लगाए गए 4150 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान उत्पन्न हुए ऑक्सीजन संकट को देखते हुए पिछले वर्ष की अंतिम छमाही में एक के बाद एक कई ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए। जिला प्रशासन के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीएसआर के तहत शासकीय अस्पतालों व क्लीनिक में अलग-अलग क्षमता के 11 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए हैं, जिसके बाद अब कुल क्षमता 41150 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) हो गई है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए उपायुक्त डॉ. यर्श गर्ग ने बताया कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिले में 11 अलग-अलग सरकारी अस्पतालों तथा स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए। जिले में 6 ऑक्सीजन प्लांट मारुति सुजुकी कंपनी द्वारा 2750 एलपीएम क्षमता के, डीआरडीओ द्वारा 1000 एलपीएम क्षमता के, दिल्ली लागर स्कूटी द्वारा 100 एलपीएम क्षमता तथा जोमैटो द्वारा 300 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। 11 स्वास्थ्य केंद्रों व सरकारी अस्पतालों में ये प्लांट लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें