संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के राजकीय और निजी कॉलेजों में पीजी में दाखिले के लिए फिजिकल काउंसलिंग का दूसरा चरण शुरू हो गया है। उन्हें निर्धारित फीस के साथ विलंब शुल्क भी देना होगा।
पीजी दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 17 से 26 जुलाई तक हुआ था। 18 से 27 जुलाई तक आवेदन में संशोधन का मौका मिला। कॉलेजों ने 18 से 28 जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन किया और पहली प्रोविजनल मेरिट सूची 29 जुलाई को जारी की गई। अंतिम मेरिट सूची 30 जुलाई को जारी हुई।
अब खाली सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से दाखिले दिए जा रहे हैं। 12 से 18 अगस्त तक दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। विद्यार्थियों को संबंधित कॉलेज में पहुंचकर खाली सीटों की जानकारी लेने के बाद काउंसलिंग में शामिल होना होगा।