फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बच्चों के सीखने के स्तर का होगा आकलन, विषयवार शेड्यूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
18 से 21 अगस्त तक चलेगी प्रक्रिया, शिक्षकों को भी परीक्षा से पहले शिक्षक मार्गदर्शिका पढ़ने के निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों में तीसरी और चौथी कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का आकलन करने के लिए 18 से 21 अगस्त तक सावधिक आकलन-1 सत्र आयोजित किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार, इसके लिए विषयवार शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विभाग ने शिक्षकों को परीक्षा से पहले निपुण हरियाणा टीचर एप के सामग्री भंडार में दी गई शिक्षक मार्गदर्शिका को पढ़ने के निर्देश दिए हैं। बालवाटिका-3 से कक्षा चौथी तक के बच्चों का आकलन निपुण हरियाणा की तय की गई दक्षताओं के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में बच्चों से अलग-अलग विषयों से जुड़े अभ्यास प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

कक्षा तीसरी के हिंदी विषय का आकलन निपुण हरियाणा टीचर एप में दिए गए अलग मॉड्यूल के जरिए होगा। वहीं कक्षा चौथी में लिखित परीक्षा के साथ मौखिक परीक्षा भी होगी। इसमें बच्चों के सुनने, बोलने और पढ़ने की क्षमता को परखा जाएगा। चौथी कक्षा की लिखित परीक्षा के बाद शिक्षक निपुण हरियाणा टीचर ऐप पर विद्यार्थियों के लिखित परीक्षा के अंक दर्ज करेंगे। इसके बाद प्रत्येक विद्यार्थी की मौखिक परीक्षा के अंक भी ऐप पर दर्ज किए जाएंगे। अगर किसी विद्यार्थी की लिखित और मौखिक परीक्षा के लिए अलग-अलग विषयों में अंक हैं तो उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज करना होगा।
विज्ञापन


सामान्य विद्यालयो में सुबह नौ बजे से होगी लिखित परीक्षा
विभाग ने स्पष्ट किया है कि सामान्य विद्यालयों में लिखित परीक्षा का समय सुबह 9 से 11 बजे तक रहेगा, जबकि डबल शिफ्ट वाले विद्यालयों में यह परीक्षा दोपहर 1 से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी। विभाग का उद्देश्य आकलन के माध्यम से विद्यार्थियों की बुनियादी दक्षताओं की स्थिति जानना और आगे की शिक्षण प्रक्रिया को बेहतर बनाना है।

इस तरह रहेगा शेड्यूल
18 अगस्त : बालवाटिका-3, कक्षा पहली और दूसरी के अंग्रेजी और कक्षा चौथी के हिंदी लिखित विषय का आकलन होगा।
19 अगस्त : बालवाटिका-3, कक्षा दूसरी और तीसरी की गणित तथा कक्षा चौथी की हिंदी मौखिक का आकलन किया जाएगा।
20 अगस्त : कक्षा पहली की गणित, दूसरी की हिंदी, तीसरी की अंग्रेजी और चौथी के गणित विषय का आकलन होगा।
21 अगस्त : कक्षा पहली और तीसरी की हिंदी तथा कक्षा चौथी के अंग्रेजी विषय का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें