फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: थार के नीचे आने से एक साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेड़कीदौला थानाक्षेत्र अंतर्गत भांगरोला गांव में हादसा
विज्ञापन

पीएचसी सेंटर के गेट के अंदर खेल रहा था बच्चा

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थानाक्षेत्र अंतर्गत भांगरोला गांव में बृहस्पतिवार सुबह थार गाड़ी के टायर के नीचे आने से एक साल के बच्चे की मौत हो गई। गांव में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र (पीएचसी) के गेट के अंदर यह हादसा हुआ। हादसे के बाद चालक थार को मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही खेड़कीदौला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने थार गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। बाद में आरोपी को पकड़ लिया गया।
पटना (बिहार) के पालीगंज निवासी उमरेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ भांगरोला गांव में किराये पर रहता है। जिस इमारत में वह किराए पर रहता है, वह इमारत पीएचसी के सामने है। बृहस्पतिवार की सुबह उमरेंद्र कुमार का एक वर्षीय बेटा आभिष व पांच वर्षीय बेटी प्रिया अन्य बच्चों के साथ पीएचसी के पास ही खेल रहे थे। सुबह करीब 9.30 बजे एक थार गाड़ी पीएचसी गेट के अंदर जाने लगी तो आभिष उसकी चपेट में आ गया और गाड़ी का टायर आभिष के सिर के ऊपर से गुजर गया। इससे माैके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पीएससी में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे के परिजनों को हादसे के बारे में सूचना दी।
विज्ञापन

हादसे के समय बच्चे का पिता उमरेंद्र भांगरोला गांव में ही एक कंपनी में काम पर गया हुआ था। हादसे के बारे में जानकारी मिलते ही आभिष की मां मौके पर पहुंची। वहीं, पुलिस और बच्चे के पिता को भी हादसे के बारे में सूचना दी गई। सूचना मिलते ही खेड़कीदौला थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। वहीं, थार गाड़ी के चालक की पहचान शिकोहपुर गांव निवासी गौरव के रूप में हुई है। गौरव प्राथमिक चिकित्सा केंद्र (पीएचसी) में पिछले कुछ समय से फार्मासिस्ट का प्रशिक्षण ले रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और उसने पीएचसी गेट के अंदर गाड़ी को ले जाते समय बच्चे को गाड़ी की चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी परमजीत ने बताया कि मृत बच्चे के पिता उमरेंद्र की शिकायत के आधार पर थार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थार गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें