फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 दिन बाद कोरोना से एक मरीज की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में करीब 28 दिन बाद सोमवार को कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई। वहीं नौ नए मरीज आए तो चार मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। खास बात यह है कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच की प्रक्रिया और तेज कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को कोविड जांच के लिए 3579 लोगों से नमूने लिए गए।
विज्ञापन

इसमें से 2932 की आरटी-पीसीआर व 647 की एंटीजन जांच की गई। चिंता की बात यह भी है कि पिछले एक सप्ताह के दौरान जिले में 7 सक्रिय मरीज बढ़ गए हैं। एक सप्ताह पहले जहां 67 मरीज उपचाराधीन थे, जबकि अब सक्रिय मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 84 पर पहुंच गया है। वहीं अस्पतालों में भी इस समय 7 मरीज उपचाराधीन हैं, जिसमें से सभी के सभी कोविड हेल्थ सेंटर में ही भर्ती हैं। इस समय 77 संक्रमित घरों में आइसोलेट हैं।
मालूम हो कि करीब 4 सप्ताह पहले तक कोरोना के चलते होने वाली मौतों का साप्ताहिक आंकड़ा औसतन 12-15 तक रहता था। 1 मरीज की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 920 तक पहुंच गया है। वहीं, कोरोना की चपेट में आने वाले कुल मरीजों का आंकड़ा 180857 पर आ गया है। इसमें से 1 लाख 79 853 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। अब तक जिले में 1739463 लोगों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें