फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एक करोड़ लोगों ने किया सरस मेले का दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
450 स्टाॅल्स पर हुई 13 करोड़ से अधिक रुपये की बिक्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-29 स्थित लैजर वैली पार्क में 10 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित सरस मेले का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। 17 दिन तक चले इस मेले में 450 स्टाॅल लगाए गए, जिन पर देशभर से आई करीब 900 लखपति दीदियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय किया। मेले में 35 राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आयोजकों के अनुसार, लगभग एक करोड़ लोगों ने मेले का रुख किया और कुल 13 करोड़ 66 लाख रुपये की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई।


मेले के अंतिम दिन हल्की भीड़ देखने को मिली। समापन से पहले स्टाॅल संचालकों ने सामान पर भारी छूट दी, जिसका खरीदारों ने जमकर लाभ उठाया। कई स्टालों पर आकर्षक डिस्काउंट के चलते लोगों ने हस्तशिल्प, परिधान और खाद्य उत्पादों की खूब खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मेला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए एक बड़ा मंच साबित हुआ, जहां उन्होंने अपनी कला, शिल्प और उद्यमिता का प्रदर्शन किया। हस्तशिल्प, हथकरघा, जैविक उत्पाद और क्षेत्रीय खानपान ने लोगों को खासा आकर्षित किया। समापन समारोह में ग्रामीण विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव स्वाति शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने लखपति दीदियों को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर शीतला माता मंदिर के सीईओ सुमित कुमार सहित अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। मेले के सफल आयोजन से ग्रामीण महिला उद्यमिता को नई पहचान मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें