फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जंग कल से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण के तहत 14 वर्ष की लगभग 20 हजार किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए जिले में 28 फरवरी (शनिवार) से एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. लोकवीर ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के अजमेर से इस अभियान का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ करेंगे। गुरुग्राम जिले में पहले चरण के तहत 14 वर्ष की लगभग 20,000 किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, शुभारंभ दिवस पर करीब 50 बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।
स्वैच्छिक और निशुल्क होगा टीकाकरण

डॉ. लोकवीर ने बताया कि यह टीकाकरण पूरी तरह स्वैच्छिक और निशुल्क होगा। सरकार की ओर से दी जाने वाली यह वैक्सीन एचपीवी के 6, 11, 16 और 18 प्रकारों से सुरक्षा प्रदान करेगी। विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में महिलाओं में होने वाला यह दूसरा सबसे आम कैंसर है, जिसका मुख्य कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) है। इस वैक्सीन के माध्यम से भविष्य में कैंसर के खतरों को काफी हद तक टाला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेंगे कैंप
टीकाकरण जिला अस्पताल, उपमंडल अस्पताल और सीएचसी में किए जाएंगे। स्कूलों के माध्यम से भी छात्राओं को लाकर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। यू-विन पोर्टल पर लाभार्थियों की मॉनिटरिंग की जाएगी।डॉ. लोकवीर ने अभिभावकों से अपील की है कि टीकाकरण के बाद बेटियों को आधा घंटा स्वास्थ्य केंद्र पर अवश्य रुकवाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के जरिये जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने इसे बेटियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें