फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीएम की घोषणा पर पुलिस बटालियन के लिए किया जगह का मुआयना

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेवात की कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए बनेगी एक और पुलिस बटालियन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मेवात की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए यहां एक और पुलिस बटालियन बनाई जाएगी, इसके लिए मुख्यमंत्री ने आदेश दिए हैं। जिला प्रशासन को इसके लिए जगह तलाश करने के लिए कहा गया है। इसके लिए डीसी और एसपी ने कई गांव में जगह का निरीक्षण किया है, लेकिन अभी कोई जगह फाइनल नहीं की गई है। प्रशासन की कोशिश है कि यह जगह ऐसी होनी चाहिए जहां से आना-जाना पूरे जिले में सुगम हो और तुरंत कानून व्यवस्था को काबू किया जा सके। 31 जुलाई 2023 में हुई नूंह हिंसा में प्रदेश सरकार व पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। हिंसा के कई घंटे बाद तक भी पुलिस हिंसा को काबू करने के लिए नहीं पहुंच पाई थी। जिस पर मुख्यमंत्री ने यह संज्ञान लिया है और नूंह जिले में एक पुलिस बटालियन स्थापित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

नूंह जिले के पुलिस कप्तान विजय प्रताप ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ हरियाणा पुलिस के महानिदेशक सहित अन्य पुलिस अधिकारियों की हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने नूंह में एक पुलिस बटालियन स्थापित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि इसके लिए तुरंत प्रभाव से जगह देखने का काम शुरू कर दिया जाए। इसके बाद संगेल गांव में जगह देखी गई है। कई अन्य जगहों पर भी जगह देखने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें