फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जाम की चपेट में शहर, आमजन व दुकानदार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के दो मुख्य सड़क मार्गों पर चल रहा निर्माण कार्य, लोगों का आरोप- पुलिसकर्मी नहीं रहते तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। पिछले कई दिन से नूंह शहर के दो प्रमुख रास्ते बनाए जाने के कारण शहर जाम की चपेट में है। जगह-जगह चौक-चौराहों पर जाम लग रहता है। इससे आमजन व दुकानदारों को परेशानी हो रही है। लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन की तरफ से इन चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने के लिए पर्याप्त व नियमित पुलिस कर्मी तैनात नहीं रहते हैं। शहर के लोगों का कहना है कि शाम के समय जाम के कारण ज्यादा परेशानियों का का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन का इस तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। इसके कारण शहर में जाम की स्थिति बनी हुई है और पूरे दिन लोग परेशान रहते हैं। अभी यह काम और लंबा चलेगा तो परेशानी और बढ़ेगी। ऐसे में प्रशासन को इस समस्या के समाधान के लिए चौक-चौराहे पर नियमित पुलिसकर्मी तैनात किए जाने की जरूरत है।
नूंह शहर के पुराने दिल्ली-अलवर रोड व नूंह-तावडू रोड पर काम चल रहा है। इन सड़कों को सीमेंट का बनाया जा रहा है। यह शहर के सबसे व्यस्त रोड हैं। यहां से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं, लेकिन इन वाहनों को बेहतर व सुचारू रूप से निकालने के लिए होडल चौक, नंगली चौक व अंदर दिल्ली अलवर रोड पर पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात नहीं हैं। जो पुलिसकर्मी तैनात हैं वह ड्यूटी पर कम नजर आते हैं। इसके कारण यहां लंबा जाम लग रहा है।
विज्ञापन

पुराने दिल्ली-अलवर रोड को बनाने का काम चल रहा है। पूरे दिन जाम लगा रहता है। इससे दुकानदारी प्रभावित हो रही है। लोग भी परेशान हैं। - भगत सिंह।


होडल चौक पर हर समय जाम बना रहता है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। - खलील अहमद, एडवोकेट।
विज्ञापन



होडल व नंगली चौक नूंह का सबसे व्यस्त चौराहा है। इस पर पुलिस कर्मचारी तो लगाए हुए हैं लेकिन वो ड्यूटी नहीं करते, जिससे जाम लगा रहता है। - आसिफ अली।
-

शहर में हर समय जाम लगा रहता है। दुकानदार व यहां से गुजरने वाले लोग परेशान हैं। सड़क बन रही है लेकिन जाम से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। - ताहिर हुसैन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें