फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर में 10 से 15 रुपये में मिलेगा पौष्टिक खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग की ओर से श्रमिक कैंटीन के लिए जमीन की गई चिन्हित, सेक्टर-4, 5 व आठ में बनेंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में हरियाणा राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से इलाके में पांच और श्रमिक कैंटीन शुरू करने की योजना बनाई है। विभाग की ओर से इसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। यह कैंटीन मानेसर के सेक्टर-4, 5 व 8 में शुरू की जाएगी। इन कैंटीनों में सिर्फ 10 से 15 रुपये में अच्छा व पौष्टिक खाना उपलब्ध कराया जाएगा। मानेसर के औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए यह अच्छी खबर है।

इन कैंटीनों का संचालन महिला स्वयं सहायता समूह के सहयोग से शुरू किया जाएगा। सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक यहां पर खाना उपलब्ध रहेगा। विभाग की तरफ से आगे चलकर 20 नई कैंटीन खोलने की तैयारी की जा रही है। यह कदम हरियाणा सरकार ने मजदूरों को सस्ते दाम पर खाना उपलब्ध कराने के लिए उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रमिक किसान कैंटीन के लिए जमीन खोज ली गई है। जल्द ही कैंटीन का काम शुरू कर दिया जाएगा। इन कैंटीन से लाखों मजदूरों को सस्ते दाम में खाना मिल पाएगा। - आरके जिंदल, एजीएम एचएसआईआईडीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें