गुरुग्राम। सेक्टर-31 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वार्ड-13 के पार्षद पवन सैनी ने शिरकत की। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नवीन मुद्गल ने कहा कि इस लाइब्रेरी से उन बच्चों को मदद मिलेगी, जिसके घर में पढ़ने का कोई व्यवस्था नहीं है या जो बच्चे एकांत और शांत जगहों पर पढ़ना चाहते हों। इससे पहले सेंट्रल पार्क में झंडा फहराया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नवीन मुद्गल, संगीता चौहान उपाध्यक्ष, महासचिव जितेंद्र जग्गी, समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद