फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मौसम बदलते ही बढ़े वायरल संक्रमण के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव और बारिश के बीच सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में वायरल और मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों बुखार, जुकाम और अन्य वायरल संक्रमण के मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इसके चलते अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने लोगों को स्वच्छ पानी पीने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, बाहर का भोजन खाने से बचने और ताजा भोजन करने की सलाह दी गई है। डॉक्टरों ने बताया कि वायरल संक्रमण से बचाव के लिए नियमित रूप से हाथ धोना, गंदा पानी या दूषित भोजन न करना तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहना जरूरी है। अस्पताल में बढ़ती मरीजों की संख्या के कारण पंजीकरण काउंटरों पर भी लंबी कतारें देखी गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें