फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तीन हजार एकड़ में बनेगी गुरुग्राम की जंगल सफारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। रोमांचकारी और जोखिम भरी गतिविधियों के शौकीन लोगों के लिए गुरुग्राम की अरावली में एक साल के भीतर जंगल सवारी विकसित की जाएगी। यहां पर्यटकों को जंगल सफारी के अलावा भी अनेक रोमांच से भरी गतिविधियां देखने और करने को मिलेंगी। यहां बनने वाली जंगल सफारी उत्तर भारत में अपनी किस्म की पहली और खास होगी।
विज्ञापन

सेक्टर 43 की पावर ग्रिड टाउनशिप में प्रेस से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि पहले सफारी 1000 एकड़ में बनाई जानी प्रस्तावित थी। अब इसका दायरा बढ़ाकर 3000 एकड़ कर दिया गया है। निश्चित ही यह गुरुग्राम या हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में अपनी किस्म की खास जंगल सफारी होगी। उन्होंने कहा कि इसे विकसित करने में केंद्र सरकार का भी सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने पिछले दिनों केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मिलकर इस विषय पर चर्चा आगे बढ़ाई और बाद में वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में इस मुद्दे पर गहन मंत्रणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 3000 एकड़ में कुछ जमीन चिन्हित भी कर ली गई है। यहां नौकायान के लिए एक कृत्रिम झील भी बनेगी। आने वाले दिनों में गुरुग्राम पर्यटन के बड़े हब के रूप में उभरेगा। इसमें यह जंगल सफारी विशेष भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी परियोजनाओं के लिए कई विभागों की औपचारिकताएं पूरी होनी होती हैं, इसलिए थोड़ा समय लगना लाजमी है। फिर भी प्रयास होगा कि इसे तय समय में पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें