फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्पूतनिक वी के लिए मारामारी, टोकन के बाद भी नहीं लग पा रहा

विज्ञापन
सेक्टर 31 स्थित पोली क्लीनिक में टोकन नही मिलने के कारण निराश बैठे हुए लोग। - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में स्पूतनिक वी के टीकाकरण के लिए शासकीय केंद्रों के बढ़ाए जाने की दरकार है। दरअसल, जिले में अभी सिर्फ सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर स्पूतनिक वी वैक्सीन लगाई जा रही है, जहां रोजाना ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। खास तौर पर वैक्सीन की पहली डोज के लिए लोग घंटों तक कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बावजूद इसके, कई लोगों को वैक्सीन नहीं लग पा रही है और टीकाकरण केंद्रों से लाभार्थियों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। शनिवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। रूस निर्मित स्पूतनिक वी वैक्सीन के लिए लोगों में शुरुआत से ही खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि निशुल्क वैक्सीन लगवाने के लिए सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर पहले दिन से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। स्थिति यह है कि टीकाकरण के लिए लोगों को रोजाना ही जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
टोकन लेकर भी घंटों खड़े रहते हैं
लगभग रोजाना ही ऐसी स्थिति बन रही है कि कतार में खड़े होने के बावजूद अंत में कई लोग ऐसे रह जाते हैं, जिनको टीका नहीं लग पाता है। इसके लिए टीकाकरण करने वाले स्वास्थ्यकर्मी व व्यवस्थापक भी जिम्मेदार हैं। दरअसल, टोकन तो दे दिया जाता है लेकिन बीच-बीच में स्वास्थ्यकर्मी अपने लोगों को टीका लगाने लगते हैं, जिसके कारण टोकन मिलने के बावजूद लोगों को टीका नहीं लग पाता है। यहां तक कि लाभार्थी कई बार विवाद भी करते हैं फिर भी टीका नहीं लग पाता है।
विज्ञापन

22353 को लगी वैक्सीन
शनिवार को जिले में 22353 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। इसमें से 11459 को पहली व 10894 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। वहीं, 8688 लोगों को शासकीय व 13665 को निजी केंद्रों पर टीका लगाया गया। इसी के साथ अब कुल लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 21 लाख 85 हजार 227 पर पहुंच गया है। शनिवार को सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर 100 लोगों को स्पूतनिक वी की पहली व 40 लोगों को दूसरी डोज दी गई। वहीं, विदेश जाने वाले 17 लोगों व हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर 24 लोगों को टीका लगाया गया। स्कूल स्टाफ के 282 लोगों को पहली व 87 लोगों को दूसरी डोज दी गई।
आज नहीं होगा टीकाकरण
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर रविवार को जिले के शासकीय टीकाकरण केंद्रों पर टीका नहीं लगाया जाएगा। सोमवार से रोजाना की तरह टीकाकरण की प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें