फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निपुण मिशन : अब चौथी कक्षा के विद्यार्थी भी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग ने इस बार तीसरी के साथ चौथी कक्षा के छात्रों को भी जोड़ने का निर्णय लिया है
विज्ञापन

स्कूल खुलते ही निपुण मिशन की तैयारियां होंगी तेज, खेल खेल में सीखेंगे बच्चे

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलते ही शिक्षा विभाग निपुण भारत मिशन को लेकर गतिविधियां तेज करेगा। विभाग ने इस बार तीसरी कक्षा के साथ-साथ चौथी कक्षा के विद्यार्थियों को भी मिशन की गतिविधियों से जोड़ने का निर्णय लिया है। मिशन के तहत विद्यार्थियों की बुनियादी पढ़ने, लिखने और गणना करने की क्षमता को मजबूत करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार स्कूलों में विद्यार्थियों के लर्निंग लेवल का आकलन किया जाएगा और उनकी जरूरत के अनुसार शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। शिक्षकों को भी मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। कक्षा के अंदर गतिविधि आधारित शिक्षण पर विशेष जोर रहेगा, ताकि बच्चे खेल-खेल में सीख सकें और उनकी सीखने की क्षमता में सुधार हो। निपुण भारत मिशन का उद्देश्य प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों में आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करना है। इसके तहत नियमित मूल्यांकन, समूह गतिविधियां, कहानी वाचन, भाषा और गणित आधारित अभ्यास कराए जाएंगे। शिक्षा विभाग का मानना है कि मिशन के माध्यम से विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार होगा और उन्हें उच्च कक्षाओं की पढ़ाई के लिए बेहतर आधार मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीखने में कमजोर बच्चों पर रहेगा विशेष फोकस
निपुण भारत मिशन के तहत उन विद्यार्थियों की पहचान की जाएगी जिन्हें पढ़ने, लिखने या गणना करने में कठिनाई हो रही है। ऐसे बच्चों के लिए विशेष शैक्षणिक गतिविधियां और अतिरिक्त अभ्यास सत्र आयोजित किए जाएंगे। विभाग का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा आधारभूत सीखने के कौशल में पीछे न रह जाए।
स्कूलों में होंगी ये प्रमुख गतिविधियां

-विद्यार्थियों के लर्निंग लेवल का आकलन
-भाषा और गणित आधारित अभ्यास
-कहानी वाचन और समूह गतिविधियां
-गतिविधि आधारित शिक्षण पर जोर


368 प्राइमरी स्कूलों जिले में है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें