फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कैंटर की टक्कर से एनएचएआई के कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक के भाई की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर पिकअप गाड़ी के खराब होने पर सेफ्टी कोन दे रहे एनएचएआई के कर्मी नितिन को पीछे से आए कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई मुरादाबाद के डौलारी गांव निवासी अंकित की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे में कैंटर चालक को भी चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैंटर को जब्त करके थाने में खड़ा किया गया है। अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही चालक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें