फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जहाजगढ़ एसटीपी से सीवर लाइन जोड़ने के लिए एनएचएआई से मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह तक बंद रहेगी द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन, सात हजार परिवारों को झेलनी होगी परेशानी
विज्ञापन

राजेन्द्रा पार्क विष्णु गार्डन, सूरत नगर क्षेत्र की सीवर लाइन कनेक्शन के लिए डेढ़ किमी लंबा होना है काम
मयंक तिवारी
गुरुग्राम। राजेन्द्रापार्क क्षेत्र में रहने वाले सात हजार से अधिक परिवार के लोगों को सीवर की समस्या के हल के लिए लाइन को जहाजगढ़ सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जाएगा। इसके लिए द्वारका एक्सप्रेसवे पर क्रॉसिंग को लेकर एनएचएआई की ओर से मंजूरी मिल गई है। एक माह के भीतर इस लाइन को क्राॅस किया जाना है। इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अभी चार माह और परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नगर निगम की ओर से इस प्रोजेक्ट पर साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से सीवर लाइन का काम किया जा रहा है।
सीवर की समस्या से जूझ रहे लोगों को निजात दिलाने के लिए चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लाने को लेकर नगर निगम आयुक्त की ओर से समीक्षा बैठक में तेजी लाने के आदेश दिए गए हैं। नगर निगम की ओर से राजेन्द्रा पार्क, विष्णु गार्डन, सूरत नागर में रहने वाले सात हजार से अधिक परिवार के लोगों के लिए सीवर लाइन डाली जा रही है। सीवर के पानी का कनेक्शन जहाजगढ़ के एसटीपी में किया जाना है। इसके लिए राजेन्द्रा पार्क क्षेत्र से कनेक्ट होने वाली सीवर लाइन को जहाज गढ़ तक जाना है। रास्ते में द्वारका एक्सप्रेसवे भी है, जिसे क्रॉस करने में समय लग रहा था। नगर निगम के अनुरोध पर एनएचआई की ओर से मंजूरी मिल गई है। एक माह के भीतर इस लाइन को पार करना है। इस मंजूरी के बाद निगम की ओर से काम तेज हो गया है। नगर निगम की ओर से इस प्रोजेक्ट पर साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं।
विज्ञापन

समस्या के चलते गलियाें में भरा हुआ है सीवर का पानी
जहाजगढ़ एसटीपी से कनेक्ट न होने के कारण अभी राजेन्द्रा पार्क व विष्णु गार्डन व सूरत नगर की गलियों में सीवर का पानी भरा हुआ है। वहां पर रहने वालों के बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। नौकरी करने वालों को आने-जाने के लिए सोचना पड़ता है। इस समस्या को देखते नगर निगम की ओर से हर वार्ड में एक टैंकर का आवंटन किया है। जो स्थानीय पार्षद की ओर से आवश्यकतानुसार अलग-अलग गलियों में लगाया जाता है।
विज्ञापन

जहाजगढ़ एसटीपी से सीवर लाइन को कनेक्ट करने के लिए एनएचएआई की ओर से मंजूरी मिल गई। इस प्रोजेक्ट पर काम तेजी से चल रहा है। निर्धारित समय से पहले इसे पूरा किया जाएगा। - सुंदर श्योराण, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें