फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उप राष्ट्रपति से मिला ब्रह्माकुमारीज का प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने नव निर्वाचित उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर ओम शांति रिट्रीट सेंटर भोड़ाकलां की निदेशिका राजयोगिनी आशा दीदी, संस्थान के कर्नाटक, मैसूर जोन की निदेशिका राजयोगिनी लक्ष्मी दीदी सहित अनेक सदस्य उनसे मिले। निदेशिका राजयोगिनी आशा दीदी ने उप राष्ट्रपति को संस्थान के मुख्यालय माउंट आबू का निमंत्रण भी दिया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज संस्थान की ओर से राधाकृष्णन को प्रभु प्रसाद के साथ ईश्वरीय स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। इस मौके पर संस्थान के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें