फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकृत होगी न्यू पालम विहार कॉलोनी : अनूप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। प्रदेश सरकार में जजपा कोटे से राज्यमंत्री अनूप धानक ने कहा कि जल्द ही न्यू पालम विहार कॉलोनी से अनधिकृत कॉलोनी का दाग हटेगा और यहां के लोगों को अधिकृत कॉलोनी वासी होने की सौगात मिलेगी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विशेष तौर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से इस कॉलोनी को अधिकृत करने की अनुशंसा की है, जिस पर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति जता दी है। सरकार की ओर से प्रदेश की जिन 1200 कॉलोनियों को नियमित किया जा रहा है उसमें न्यू पालम विहार कॉलोनी का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री न्यू पालम विहार में छठ पूजा कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मइया से समाज में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। यहां पहुंचने पर न्यू पालम विहार रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन तथा छट पूजा समिति ने राज्य मंत्री का स्वागत किया।
जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रिशी राज राणा ने मंत्री का अपने क्षेत्र में पहुंचने पर स्वागत करते हुए क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत करवाया और छठ समिति ने स्थायी घाट की मांग की। छठ घाट समिति की मांग पर राज्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस के हर पहलू पर विचार कर जल्द ही पूर्वांचलवासियों को सरकार द्वारा सौगात मिलेगी। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंत राम तंवर, कृष्ण गाडोली, सुरेंद्र ठाकरान, सतीश राघव, सन्नी, दीपक, साहिब सोलंकी, छठ समिति के अर्जुन दास, सत्येंद्र, संजीव, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष किरन कांडपाल, महासचिव रामअवतार राणा, रामबाबू, ब्रह्मपाली, सुशीला, मलिक, नरेंद्र एवं समस्त सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें