फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लाखों के आभूषण, नकदी ले गई नेपाल की घरेलू सहायिका

विज्ञापन
विज्ञापन
सुशांत लोक-2 की घटना, पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नेपाल मूल की युवती ने घर से करीब 10 लाख रुपये के आभूषण समेत डेढ़ लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-56 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुशांत लोक-2 निवासी हरिंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने घर काम करने के लिए 24 घंटे के लिए आशु नाम की युवती को रखा था। वह नेपाल मूल की थी। वह 18 मार्च को उनके घर पर काम करने के लिए आई थी। बृहस्पतिवार दोपहर को वह अपने कमरे में मौजूद थे। उसी दौरान संदिग्ध हालात में आशु कमरे से निकलकर बाहर चली गई। उन्हें शक हुआ तो उन्होंने अलमारी खंगाली। उनके अनुसार अलमारी से करीब डेढ़ लाख रुपये और 10 लाख रुपये के रखे आभूषण गायब थे। आभूषण में हीरे की अंगूठी, सोने की चेन के साथ अन्य आभूषण थे। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई लेकिन कैमरे खराब मिले। आरोपी युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें