फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजरे की खरीद में कोताही बर्दाश्त नहीं : तेजपाल तंवर

विज्ञापन
सोहना विधायक तेजपाल तंवर ने अनाज मंडी पहुंचकर फसल खरीद की तैयारियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विधायक ने अनाज मंडी पहुंचकर बाजरे की खरीद की तैयारियों का निरीक्षण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना भाजपा विधायक तेजपाल तंवर ने मंगलवार को अनाज मंडी पहुंचकर बाजरे की खरीद की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बाजरे की खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और उन्हें मंडी में फसल बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

विधायक ने मंडी परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई, जल निकासी और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मंडी परिसर से अतिक्रमण हटाने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और रेहड़ियों को मंडी से बाहर करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक ने आढ़तियों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। आढ़तियों ने मंडी में गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने, अतिक्रमण, रेहड़ियों की बढ़ती संख्या और अवैध पार्किंग की समस्या उनके सामने रखी। विधायक ने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन देते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम अखिलेश यादव, मार्केट कमेटी चेयरमैन दयाराम लोहिया, आढ़ती महेश आर्य, विकास गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें