फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नरी के सभी जोन में 66 स्थानों पर पढ़ी जाएगी नामाज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। ईद-उल-फितर पर्व पर कानून व शांति व्यवस्था ठीक रखने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद, ईदगाहों व आसपास के स्थानों पर नमाज अदा करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त कला राम चन्द्रन के अनुसार गुरुग्राम पुलिस की ओर से कानून, शांति, व्यवस्था व सुचारु यातायात संचालन के लिए नियमित ड्यूटी सहित अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। गुरुग्राम पुलिस ने नमाज अदा करने वाले स्थानों पर और उस ओर जाने वाले रास्तों पर अतिरिक्त नाके व समुचित संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस पर्व पर आपसी भाई-चारे और सौहार्द को ठेस पहुंचाने व अफवाह फैलाने वालों पर भी गुरुग्राम पुलिस की विशेष नजर है। इसके चलते ईस्ट व वेस्ट जोन की 13 मस्जिद मानेसर जोन की 12 मस्जिद, सोहना जोन की 35 मस्जिद के साथ छह खुले स्थानों को शामिल किया गया। जिसे आम सहमति से बनाया गया है। गुरुग्राम पुलिस की विभिन्न पुलिस टीमें सभी प्रकार के सुरक्षा उपकरण सहित यातायात प्रबंधन, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात की गई हैं। इस दौरान गुरुग्राम पुलिस की विभिन्न टीमें भीड़भाड़ वाले स्थानों, मॉल्स, मेट्रो, बस अड्डा आदि स्थानों पर तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें