शहर के मुख्य बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर सायरन लगाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा की सूचना देने के लिए शहर के मुख्य चौक चौराहा सहित सार्वजनिक स्थानों पर सायरन लगाए जाएंगे। इसके लिए सार्वजनिक स्थानों को चिह्नित करने का कार्य नगर पालिका को सौंपा गया है। जल्द ही शहर के मुख्य चौक चौराहों के साथ बस स्टैंड, लाल कुआं चौक, गढ़ गेट इत्यादि के अलावा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सायरन लगाए जाएंगे।
जानकारी देते हुए मंडल अधिकारी ना. लक्ष्मी नारायण ने बताया कि शहर के मुख्य चौक चौराहा सहित अंबेडकर चौक, लाल कुआं चौक, गढ़ गेट, बस स्टैंड इत्यादि सार्वजनिक स्थानों पर सायरन लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से दी जा रही गाइडलाइन का पालन किया जाए। इसके अलावा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह को न फैलाया जाए। इमरजेंसी किट तैयार रखें, जिसमे पहचान पत्र, जरूरी दवाइयां, पानी, सूखा खाना, मोबाइल चार्जर व अन्य जरूरत का सामान हो। अफवाहों से बचें, केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें।