गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने बुधवार को शहर के दो अलग-अलग जगहों पर गड्ढों को भरवाया। पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन की देखरेख में दो जगहों पर गड्ढे भरवाने का काम किया।यातायात पुलिस की तरफ से नॉर्थ कैप यूनिवर्सिटी के पास और आर्केडिया मार्केट रेड लाइट के पास बारिश के बाद कई गहरे गड्ढे हो गए थे। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गड्ढों की वजह से वाहन चालकों को काफी धीरे चलना पड़ता है, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। यातायात पुलिस ने गड्ढों में मिट्टी, पत्थर, मलबा व अन्य डाला गया। संवाद