फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बादशाहपुर में बनेगा मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमडीए स्वास्थ्य विभाग को देगा 7.98 एकड़ जमीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी के सेक्टर 67 बादशाहपुर में मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण 7.98 एकड़ जमीन स्वास्थ्य विभाग को देगा। इससे बादशाहपुर व आसपास के क्षेत्रों बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेगी।
विज्ञापन

शहर में अभी सेक्टर दस में जिला नागरिक अस्पताल और सेक्टर 31 में पाली क्लीनिक है। इसके बाद भी लोगों को उपचार के लिए धक्के खाने पड़ते हैं। ऐसे में बादशाहपुर में भी अस्पताल बनाने की योजना है। इसकी घोषणा सीएम ने अप्रैल 2016 में किया था। पहले यह जमीन एचएचवीपी के पास थी। साल 2018 में इस जमीन को एचएचवीपी ने जीएमडीए को ट्रांसफर कर दिया था। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल बनाने के लिए मई में पत्र लिखकर जीएमडीए से जमीन उपलब्ध कराने को कहा है। इस पर जीएमडीए स्वास्थ्य विभाग को 7.98 एकड़ जमीन देने को तैयार है। जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुग्राम व आसपास के जिले में ट्रामा सेंटर नहीं है। ऐसे में सेक्टर 67 मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर बनवाने की योजना रखता है। जमीन देने संबंधी प्रस्ताव को जीएमडीए के बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। सीएम की मंजूरी के बाद जीएमडीए जमीन को स्वास्थ्य विभाग को ट्रांसफर कर देगा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस पर निर्माण संबंधी कदम उठाए जाएगे। जीएमडीए के प्रवक्ता ने बताया कि जीएमडीए बोर्ड बैठक को लेकर एजेंडा तैयार किया जा रहा है। बैठक में इस मामले को भी रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें