फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लोन दिलाने के नाम पर ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 15 लड़कियों सहित 17 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। साइबर थाना दक्षिण की पुलिस टीम ने सेक्टर 49 में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर में छापामारी करके 15 युवतियों सहित 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी का नेतृत्व एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान ने किया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार साइबर थाना पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि स्पेज आईटी पार्क सैक्टर-49 में अवैध तरीके से कॉल सेंटर चलाकर लोन दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी की जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम की ओर से छापेमारी करके मौके से 15 लड़कियों सहित कुल 17 आरोपियों को काबू किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की पहचान फुजैल निवासी गली गडिया बाजार मरिया महल जामा मस्जिद (नई दिल्ली), फैजल निवासी आजाद रोड नजदीक शम्भूदास गेट मेरठ वर्तमान पता मिड टाउन पीजी सैक्टर-69 (गुरुग्राम), राधा निवासी खांडसा रोड अनाज मंडी (गुरुग्राम), अनुष्का सिंह निवासी इन्द्रा कालोनी सैक्टर-51 (गुरुग्राम) प्रिया निवासी फाजिलपुर झाडसा (गुरुग्राम) सर्वजीत निवासी दरबारी रोड बादशाहपुर (गुरुग्राम), प्रीति निवासी दरबारी रोड बादशाहपुर (गुरुग्राम), आंचल निवासी किरणकी खेडली सोहना (गुरुग्राम), सानिया निवासी वेस्ट विनोद नगर (नई दिल्ली) मुस्कान निवासी इस्लामपुर (गुरुग्राम), अनीता निवासी साउथ सिटी-2 इस्लामपुर (गुरुग्राम), अंजली निवासी टीकली रोड बादशाहपुर (गुरुग्राम), सिवानी निवासी टीकली रोड बादशाहपुर (गुरुग्राम), मनीषा निवासी मारूति कुन्ज भौंडसी (गुरुग्राम) रीना निवासी कृष्णा कुन्ज भौंडसी (गुरुग्राम) काजल निवासी टीकली रोड बादशाहपुर (गुरुग्राम) व अजंली निवासी बादशाहपुर जिला (गुरुग्राम) के रूप मे हुई है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई करते हुए थाना साइबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम में धारा अभियोग अंकित करके आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

एसीपी प्रियांशु दीवान के अनुसार आरोपियों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी फैजल इस कॉल सेंटर में काम करने वालों का टीम लीडर है तथा इनका मालिक एक अन्य व्यक्ति है। इस कॉल सेंटर के माध्यम से यह लोग आदित्य फाइनेंस के नाम से जॉब/लोन देने के नाम पर धोखाधड़ी का काम करते थे। लोगों को कॉल करने के लिए उपरोक्त 15 आरोपी लड़कियों को रखा गया था जो लोगों के पास कॉल करके जॉब/लोन का ऑफर देती थी। इसके बाद जो कस्टमर तैयार हो जाता था उनसे आरोपी फैजल व फुजैल धोखाधड़ी करके ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। ठगी की वारदात को अंजाम देने के लिए ये फर्जी सिम कार्ड व बैंक खातों का प्रयोग करते थे।

पुलिस को पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपियों को ठगी करने के लिए 10 से 20 हजार रुपये सैलरी तथा ठगी गई राशि का 2% कमीशन मिलता था। ये लोग पिछले 6 माह से कॉल सेंटर को चला रहे थे। इन आरोपियों द्वारा प्रतिमाह 12 से 14 लाख रुपये तक का फ्रॉड किया जाता था।
विज्ञापन




5 मोबाइल व 3 लैपटॉप बरामद

पुलिस टीम ने आरोपियों द्वारा ठगी में प्रयोग किए जा रहे 15 मोबाइल फोन व 3 लैपटॉप भी इनके कब्जा से बरामद किए हैं। पुलिस टीम द्वारा अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें