गुरुग्राम। नॉर्थ कैप विश्वविद्यालय में रविवार को आयोजित होने वाले पैरा ओलंपिक खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा का प्लान तैयार कर लिया है। सुरक्षा के चलते पुलिस ने तीनों प्वाइंट पर 500 -500 जवानों को तैनात किया है। इस अवसर पर हरियाणा संस्कृति अकादमी की सर छोटूराम पर आधारित पुस्तक का भी विमोचन किया जाएगा।
प्रदेश सरकार की ओर से आई सूचना के बाद जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी चल रही है। सुरक्षा के चलते डीसीपी ईस्ट को अपैरल हाउस में होने वाले आयोजन का जिम्मा सौंपा गया है। यहां पर डीसीपी ईस्ट जोन के ही 500 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है जबकि वेस्ट जोन से 500 जवान रेस्ट हाउस व 500 जवान पालम विहार के विश्वविद्यालय वाले प्वाइंट पर लगाए गए हैं।
ट्रैफिक पुलिस ने पूरे रूट पर एसीपी से लेकर इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी को उतारा
दिल्ली-महरौली बॉर्डर से सीधे उपराष्ट्रपति अपैरल हाउस पहुंचेंगे जिनको वहां कार्यक्रम खत्म होने के बाद रेस्ट हाउस पहुंचना है। इस रूट पर ट्रैफिक टीम अलग-अलग प्वाइंट पर तैनात रहेगी। उनके साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी रहेंगेे। यहां से लंच के बाद उनको एक्सप्रेसवे से उद्योग विहार होकर पालम विहार निकाला जाएगा। किसी भी प्वाइंट पर काफिला निकलने के दौरान कुछ पल के लिए ट्रैफिक को रोका जाएगा।
उपराष्ट्रपति व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए रूट प्लान तैयार किया जा रहा है। रास्ते में किसी को परेशानी न हो इसका पूरा खयाल रखा गया है।
-आरएस तोमर, डीसीपी ट्रैफिक, गुरुग्राम