मोनू मानेसर चार दिन की रिमांड के बाद पटौदी कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने 10 दिन की और रिमांड मांगी। कोर्ट ने अर्जी को खारिज किया। मोनू मानेसर को 14 दिन के लिए न्याय हिरासत में भोंडसी जेल भेजा गया।
हत्या की कोशिश के मामले में चार दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने बुधवार को मोनू मानेसर को पटौदी कोर्ट में पेश किया गया। रिमांड के दौरान उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक राइफल बरामद की है।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि राइफल एक गन हाउस में जमा करा दी गई थी। पुलिस ने अदालत से मोनू को फिर रिमांड देने की मांग की, लेकिन मोनू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया। अगली सुनवाई 25 अक्तूबर को होगी। सुरक्षा के मद्देनजर मोनू की अगली पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। यह आदेश सब डिवीजन ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट तरन्नुम खान की अदालत ने दिया है।
छह फरवरी को पटौदी के बब्बरशाह मोहल्ले में दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। आरोप है कि मोनू की तरफ से की गई फायरिंग में गोली लगने से एक युवक घायल हुआ था। मामले में पुलिस ने पटौदी निवासी ललित और राकेश को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी सुनील उर्फ सुल्ली को भी कोर्ट में पेश किया गया।