फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलीवरी ब्वॉय से छीना मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-14 थाना क्षेत्र की पुरानी दिल्ली रोड पर अनामिका एन्क्लेव के सामने साइकिल सवार डिलीवरी ब्वॉय से बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने जब तक शोर मचाया आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सोनू कुमार जिला दरभंगा के रहने वाले हैं। वह सुखराली एन्क्लेव सेक्टर-17 में किराए पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी साइकिल से जा रहे थे। इस दौरान उनका मोबाइल उनके हाथ में था। तभी पीछे से बाइक पर आए एक युवक ने उनसे मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने शोर मचाते हुए कुछ दूर तक उनका पीछा किया। पीड़ित ने बाइक नंबर के आधार पर थाने में शिकायत दी है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी सामने आएगा तो वह उसे पहचान लेंगे। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें