फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हंगामा करने वाली महिला के खिलाफ विधायक की पत्नी ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हंगामा करने वाली महिला के खिलाफ विधायक की पत्नी ने दी तहरीर
विज्ञापन


- फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान का मामला
- हिसार की महिला ने कांग्रेस विधायक को बताया था अपना पति
- विधायक की पत्नी ने राजनैतिक साजिश बताते हुए दी थाने में तहरीर


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका के कांग्रेस विधायक मामन खान के खिलाफ हंगामा करने वाली महिला के मामले में नाटकीय मोड़ आ गया है। मामले में अब विधायक की पत्नी ने उपरोक्त महिला के खिलाफ सदर थाने में तहरीर दी गई है। तहरीर में उन्होंने इसे पति के खिलाफ उनके राजनैतिक विरोधियों की साजिश करार दिया है। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस भी जांच में जुट गई है।
तहरीर में कांग्रेस विधायक की पत्नी ने लिखा है कि इस महिला के घर आने से पहले एक अज्ञात व्यक्ति का फोन उनके विधायक पति के पास आया था। उसका कहना था कि मैं आपकी पत्नी को ऑटो रिक्शा से लेकर आ रहा हूं। आप अपनी लोकेशन भेज दो। इसके बाद उनके पति ने यह कहते हुए फोन काट दिया कि उनकी पत्नी उनके पास है।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके कुछ ही देर बाद ऑटो सवार महिला उनके आवास के बाहर उतरी और हंगामा करना शुरू कर दिया। पहले उसने कई बार जल्दी-जल्दी घंटी बजाई, फिर जबरन घर में घुसने का प्रयास किया। उनके पति ने अपनी सिक्योरिटी में तैनात पुलिसकर्मियों को वहां भेजा जो उस महिला को कहीं ले गए। वादी ने कहा है कि उस वक्त उनके पति घर पर नहीं थे। घर पहुंचने पर उन्होंने डायल 112 पर इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही बताया कि कोई अज्ञात महिला खुद को उनकी पत्नी बता रही है और परिवार को अनावश्यक रूप से परेशान कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, महिला पहले कांग्रेस विधायक मामन खान के आवास सोहना रोड स्थित मालिबू टाउन पहुंची थी। वहां उसने कांग्रेस विधायक से मिलने की कोशिश की। इस दौरान हंगामे की स्थिति बनी तो महिला को थाने लाया गया। बाद में विधायक की पत्नी ने उपरोक्त महिला के खिलाफ तहरीर दी है। मामला हाईप्रोफाइल है। इसकी गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें