फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 10 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

पड़ोसी दुकानदार ने कराया था ठग से पीड़ित का परिचय, पुलिस छानबीन शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से 10 लाख रुपये ठग लिए। ठग से पीड़ित का परिचय पड़ोसी दुकानदार ने करवाया था। पीड़ित ने अपने साले की नौकरी लगवाने के लिए आरोपी को रुपये दिए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर बाजार निवासी सिद्धार्थ ने पुलिस को बताया कि उसके जीजा नितिन गुप्ता की सदर बाजार में कपड़े की दुकान है। बगल में ही उनके दोस्त सागर और सोनू की भी कपड़े की दुकान है। शिकायतकर्ता को नौकरी की जरूरत थी। ऐसे में नितिन ने पिछले साल मार्च में अपने दोस्त से सिद्धार्थ की नौकरी लगवाने की बात की। इस पर सोनू और सागर ने नितिन को बताया कि उनका एक परिचित जयदास जैरी रेलवे में नौकरी लगवाता है। दोनों ने सदर बाजार में जीजा की मुलाकात जयदास जैरी से कराई। जयराम ने इसके लिए दस लाख रुपये मांगे। पड़ोसी दुकानदारों के भरोसे पर नितिन ने जयदास को 2.50 लाख रुपये नकद और 7.50 लाख उसके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि पैसे लेने के बाद भी जब काफी समय तक उसकी नौकरी नहीं लगी तो जयदास से रुपये वापस मांगे गए, लेकिन आरोपी पैसे भी नहीं कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें