फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मिशन एडमिशन...बीकॉम में दाखिले के लिए मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
30 जून तक जमा करा सकेंगे फीस, दूसरी लिस्ट दो जुलाई होगी जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के कॉलेजों ने मिशन एडमिशन के तहत बृहस्पतिवार शाम को पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई। इसमें बीकॉम की कटऑफ 107 तो बायोटेक की 104 प्रतिशत रही। पहली सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम शामिल है, उन्हें 30 जून तक फीस जमा करवानी होगी। जिले के कॉलेजों में विभिन्न कोर्सों के अंतर्गत 10,150 सीटों के लिए दाखिले होने हैं।

सीबीएसई, एचबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के रिजल्ट आने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हुई थी। छात्रों ने विभिन्न कोर्सों के लिए ऑनलाइन आवेदन किए। दस्तावेज सत्यापन के बाद अब मेरिट के आधार पर दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। दूसरी मेरिट लिस्ट दो जुलाई को जारी होगी यदि किसी का दोनों मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आ पाता है तो वह काउंसलिंग में शामिल होकर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में फाइनल कटऑफ जारी कर दी गई है। कॉलेज में बीकॉम में सबसे अधिक 107 व सबसे कम 95, बायोटेक में सबसे अधिक 104 व सबसे कम 94.8, कटऑफ रही। इसी तरह सेक्टर-52 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में सबसे अधिक कट ऑफ बीकॉम में 101.2, द्रोणाचार्य कॉलेज में भी बीकॉम में सबसे अधिक 104.2 व सेक्टर नौ काॅलेज में बीकॉम में सबसे अधिक 102 व सबसे कम 92.4 रही। वहीं, राजकीय कॉलेज जाटौली में बाकी कॉलेजों के मुकाबले कटऑफ काफी कम रही। बीए में 72.6, बीकॉम में 77.2 रही।
विज्ञापन


जिन विद्यार्थियों ने बारहवीं की परीक्षा में मैरिट हासिल की होती है और इसके अलावा जिन्होंने खेल व अन्य गतिविधियों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की होती हैं, उन्हें काॅलेज की ओर से 10 प्रतिशत अंक का वेटेज दिया जाता है। इससे काॅलेजों में दाखिले के दौरान उनके अंक प्रतिशत बढ़ जाते हैं। - डॉ. नीलम दहिया, प्राचार्य, सेक्टर-9, राजकीय महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें