फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विभिन्न क्षेत्रों से शराब सहित आठ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की तस्करी व अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ चलाया गया अभियान
विज्ञापन

गुरुग्राम। शराब की तस्करी व अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों के कब्जे से कुल 437 पव्वे और 10 अध्धे अवैध देसी शराब बरामद की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में कुल आठ अलग-अलग मामला दर्ज किए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मनोज कुमार को थाना फरूखनगर पुलिस ने सुल्तानपुर बस स्टैंड से 49 पव्वे शराब सहित पकड़ा। वहीं, बिजोय को थाना खेड़की दौला पुलिस ने सेक्टर-79 से 52 पव्वे शराब सहित काबू किया। बिपिन कुमार साहु (दरभंगा, बिहार) को सेक्टर-83 से 54 पव्वे शराब के साथ पकड़ा जबकि आलोक कुमार को भी 54 पव्वे अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना मानेसर पुलिस ने विश्वमोहन को गांव नाहरपुर से 27 पव्वे और 10 अध्धे शराब के साथ पकड़ा। इसी थाना क्षेत्र में नरबीर सिंह को गांव नैनवाल के रास्ते से 60 पव्वे शराब सहित गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, लखन को थाना सेक्टर-37 पुलिस ने उसके गांव से 65 पव्वे देसी शराब सहित पकड़ा, जबकि हिमांशु सिंह को थाना सेक्टर-37 क्षेत्र से 76 पव्वे अवैध देसी शराब के साथ काबू किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें