- पति, सास सहित अन्य पर आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। बादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक गर्भवती की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस घटना में उसका गर्भपात हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस बादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गर्भवती की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह बादशाहपुर थाना क्षेत्र में रहती है। उसका पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि 22 अगस्त को उसके पति विपिन, सास मीनू व उसके दोस्त रवि व अन्य ने मिलकर उससे मारपीट शुरू कर दी। इन सभी आरोपियों ने मिलकर पीड़ित को इस कदर पीटा कि उसका गर्भपात हो गया। इस पर गर्भवती को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।