फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे-छोटे पैग बने बड़ी मुसीबत: कार की छत पर शराब पीने की रील बनाने वाले गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो में गैंग

Thu, 11 Jan 2024 07:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

इंटरनेट मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए शराबी प्रेमी और संदीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर शराब पीने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले में कार्रवाई की।

विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक ब्रेजा कार की सनरूफ खोलकर दो युवक खड़े हैं। उनके हाथ में शराब के गिलास हैं। इसके साथ ही उसी कार की खिड़की के बाहर भी दो युवक शराब के गिलास लहरा रहे हैं। 

ब्रेजा कार के आगे चल रही आई 20 कार सवार एक युवक अपने मोबाइल से रील बना रहा है। ब्रेजा कार सवार युवक शोर मचाते हैं और कुछ देर बाद एक युवक चलती कार में शराब पीता दिखाई दे रहा है। इनके पीछे चल रही एक दूसरी आई 20 कार में सवार युवक भी कार की खिड़की से बाहर निकला हुआ वीडियो में दिख रहा है।
विज्ञापन

इंटरनेट मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान फिरोज गांधी कॉलोनी के प्रेम व शिवा एनक्लेव पार्ट 2 गढ़ी हरसरू, गुरुग्राम के संदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल कार को भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें