फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईएमटी मानेसर में श्रमिक हड़ताल को लेकर बैठक, कंपनियों को दिए सख्त निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। आईएमटी मानेसर क्षेत्र में चल रही श्रमिकों की हड़ताल को लेकर पुलिस उपायुक्त मानेसर प्रबीना पी की ओर से कंपनियों के मालिकों, प्रतिनिधियों और ठेकेदारों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक का उद्देश्य श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करना और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना था।
विज्ञापन

बैठक के दौरान अधिकारियों ने कंपनियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी श्रमिकों को सरकार द्वारा तय किए गए मानदेय और वेतन के अनुसार ही भुगतान किया जाए। साथ ही हर कंपनी को अपने परिसर के बाहर नोटिस बोर्ड पर वेतन संबंधी जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि श्रमिकों को सही जानकारी मिल सके। पुलिस उपायुक्त ने सभी पक्षों से अपील की कि वे कर्मचारियों के बीच शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखें। श्रमिकों को किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रखा जाए और उन्हें भाईचारे के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में माहौल शांत रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें