फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक की संदिग्ध हालत में मौत, तीन दोस्तों पर हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-49 में रहने वाले मेडिकल स्टोर संचालक विकास की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विकास घर से दोस्तों के साथ हरिद्वार जाने की बात कह कर गया था। उन्हीं दोस्तों ने उसके निजी अस्पताल में होने की सूचना परिवार वालों को दी। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने छोटे भाई दीपक के बयान के आधार पर तीन दोस्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में एक उसके मेडिकल स्टोर पर काम करने वाला भी शामिल है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया है। बिसरा जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया है।
विज्ञापन

बादशाहपुर के रहने वाले दीपक ने खेड़कीदौला थाना पुलिस को बताया कि उनका निजी काम है। वह इस समय सेक्टर-49 में रहता है। उसका बड़ा भाई विकास (28) मेडिकल स्टोर चलाता था। दो दिन पहले उन्होंने फोन पर बताया था कि वह अपने दोस्त विजय कुमार, मनोज भारद्वाज व प्रसनजीत दास के साथ हरिद्वार जा रहे हैं। परिवार वालों ने सोचा कि वह हरिद्वार गया है। बुधवार को उसके दोस्त ने फोन पर कहा कि उपचार के लिए उन्हें आर्टिमिस अस्पताल में दाखिल कराया गया है, उनकी हालत गंभीर है। जब वह अस्पताल पहुंचा तो देखा कि उसके भाई का शव इमरजेंसी के पास पड़ा हुआ था। पूछताछ के दौरान उसे पता चला कि सभी साथी सेक्टर-77 के विन्टर हिल्स अपार्टमेंट में ठहरे थे। जहां पर लोगों ने शराब पी थी। भाई ने पुलिस को दी शिकायत में तीनों पर आरोप लगाया कि कोई जहरीला पदार्थ पिलाकर उसके भाई की हत्या की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी दोस्त फरार हैं।
दो बच्चों का पिता था विकास
पुलिस को छानबीन के दौरान तीनों की ओर से अब तक किसी तरह की रंजिश की जानकारी नहीं मिली है। विकास के दो बच्चे हैं। पुलिस यह जानने में जुटी है कि इनके साथ फ्लैट में कोई और तो नहीं था। थाना प्रभारी पंकज कुमार का कहना है कि जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें