फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला: गर्लफ्रेंड पर कमेंट बर्दाश्त नहीं कर पाया लकी, यूनिवर्सिटी पहुंचा और विनीत को मार दी गोली

Sat, 09 Oct 2021 12:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम की एसजीटी यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस के छात्र की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। एलएलबी के छात्र पर हत्या का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि गर्लफ्रेंड को कमेंट करने पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया 
विज्ञापन
मृतक छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम की एसजीटी यूनिवर्सिटी में गर्लफ्रेंड पर कमेंट करने का बदला लेने के लिए लॉ के छात्र ने शुक्रवार की दोपहर पार्किंग के पास मेडिकल के छात्र के पेट में गोली मार दी। गोली लगने से वह मौके पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनते ही आसपास अफरातफरी मच गई। पार्किंग में मौजूद छात्र तथा गार्ड इधर-उधर भागने लगे। 
विज्ञापन


उन्हीं में से कुछ घटनास्थल पर पहुंचे। वे उसे इमरजेंसी में लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने अधिक रक्तस्राव होने के कारण उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीसीपी वेस्ट सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मौके के फिंगर प्रिंट व सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। छात्र हर्ष के बयान पर लकी सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

राजेंद्रापार्क थाना प्रभारी के अनुसार, दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर एसजीटी यूनिवर्सिटी परिसर स्थित पार्किंग में दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले लकी ने उत्तर प्रदेश के शामली निवासी विनीत (22) को गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। 
विज्ञापन


आसपास के गार्ड की ओर से सूचना देने के बाद एंबुलेंस बुला कर उसे इमरजेंसी पहुंचाया गया। जहां पर उसे मृत बताया गया। विनीत मेडिकल में चौथे साल का छात्र था। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि एमएससी तृतीय वर्ष की छात्रा से लकी की दोस्ती थी। उसके बारे में विनीत ने कोई कमेंट कर दिया था। जिसका बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन

गोली की सूचना पर मौके पर डीसीपी वेस्ट, एसीपी उद्योग व थाना प्रभारी के साथ अन्य पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। डीसीपी वेस्ट का कहना है कि मृतक के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। वह शामली से आ रहे हैं। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

पुलिस ने पार्किंग के पास तैनात गार्ड से की पूछताछ
पुलिस ने मौके पर तैनात गार्ड को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस यह जानना चाहती है कि लकी वहां पर आता रहता था या फिर वारदात को अंजाम देने के लिए बुलेट डीएल-1एस, 1972 के साथ खड़ा हुआ था। गोली मारने के बाद वह फरार हो गया।


यूनिवर्सिटी में दो छात्रों में आपसी विवाद के चलते गोली चलाने का मामला सामने आया है। इसके कारण एमबीबीएस के छात्र विनीत की मौत हो गई। पुलिस को सभी जानकारी व सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करा दिया गया है। आगे भी यूनिवर्सिटी की ओर से जांच में पूरा सहयोग किया जायेगा।
- रजनीश, पीआरओ, एसजीटी यूर्निवसिटी, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें