फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: छह गांवों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सूबासेड़ी में लगी आग की चपेट में चार घर भी आए, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है क्षेत्र में आग की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को एक ही दिन में छह गांवों में भीषण आग की घटनाएं सामने आईं। देखते ही देखते खेत-खलिहान, मकान और झोपड़ियां धू-धूकर जल उठीं। लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई और ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

सूत्रों के अनुसार, आगजनी की सबसे बड़ी घटना सूबासेड़ी गांव में घटी, जहां एक साथ पांच अलग-अलग स्थानों पर आग भड़क गई। गांव के सरपंच कुलदीप ने बताया कि आग लगने से इकबाल की दो झोपड़ियां जल गईं, जिससे उसमें रखा पूरा सामान जल गया। इसके अलावा भारी मात्रा में रखा भूसा भी पूरी तरह जल गया। इससे नवाब असमल, शौकीन, आरिफ और ईसाक के घर भी आग की चपेट में आ गए, जिससे उनका ईंधन, भूसा और अन्य घरेलू सामान राख में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा तावडू क्षेत्र के अन्य गांवों, जैसे भोगीपुर, कारेंडी (राजस्थान सीमा में) बिस्सर अकबरपुर, हसनपुर और पाड़ा गांव में भी आग लगने से भारी नुकसान हुआ। विशेष रूप से पाड़ा गांव में आग इतनी विकराल हो गई कि चार एकड़ में फैला भूसा जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने लगातार दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, हसनपुर और बिस्सर अकबरपुर की पहाड़ियों में आग फैलने से आसपास का वातावरण धुएं से भर गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। बिस्सर अकबरपुर गांव के अरावली पहाड़ में आग लगी थी जहां पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच सकी। दमकल कर्मियों व ग्रामीणों के सहयोग से कई घंटों तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी, तब जाकर कहीं आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों की मांग है कि सरकार उन्हें राहत राशि प्रदान करे और आगजनी रोकथाम के लिए त्वरित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें