फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली - गुरुग्राम एक्सप्रेस वे की अब 24 घंटे सुरक्षा करेंगे मार्शल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर अब 24 घंटे मार्शल तैनात रहेंगे। ये सुरक्षा के साथ ही एक्सप्रेस-वे के राहगीरों के लिए गंतव्य का पता आदि बताने में भी मददगार बनेंगे। साथ ही किसी भी तरह की घटना, दुर्घटना और होनी-अनहोनी की सूचना कंट्रोल रूम में देंगे। जिससे पीड़ित को तत्काल मदद मिल सके। दिल्ली के धौला कुंआ से खेड़की दौला टोल तक इनकी तैनाती की गई है। सभी मार्शल को अलग-अलग बीट (क्षेत्र) दी गई हैं। धौला कुआं रीजन (गुरुग्राम बॉर्डर तक) में 15 और गुरुग्राम रीजन (खेड़की दौला टोल तक) में फिलहाल 10 मार्शल की तैनाती की गई है। इन्हें दूरी के हिसाब से एरिया बांटकर पैदल गश्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके किलोमीटर के हिसाब से दो से तीन- तीन मार्शलों के समूह बनाए गए हैं। इनकी तैनाती शिफ्टों में की गई है।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से एक्सप्रेस वे पर बढ़ती चोरी की घटनाओं के मद्देनजर इनकी तैनाती की गई है। दरअसल, एक्सप्रेस वे पर कई बार इलेक्ट्रिक केबल, सीमेंट, रोड़ी से बने बेरिकेडस भी चोरी हो चुके हैं। कई बार यहां हुई घटना-दुर्घटना, होनी-अनहोनी की सूचना किसी को नहीं मिल पाती। मार्शल की तैनाती से चोरी रोकने और घटना-दुर्घटना के पीड़ितों को तत्काल सहायता पहुंचाई जा सकेगी। मार्शल तैनात करने वाली कंपनी के प्रबंधक अश्वनी शर्मा ने बताया कि मार्शल लगातार पैदल गश्त करेंगे। उन्हें एरिया आवंटित किया गया है। उन्हें बाकायदा प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें