फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाकशुदा महिला से शादी का नाटक करके दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरग्राम। तलाकशुदा महिला से मंदिर में शादी कर दुष्कर्म करने व उसके पैसे व जेवर से खरीदे प्लॉट को हड़पने का मामला सामने आया है। बादशाहपुर थाना पुलिस ने सोमवार को पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शिकायत देने वाली महिला का कहना है कि उसकी शादी साल 2008 में हुई थी। साल 2011 में महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। साल 2012 में वह अपने पति से अलग हो गई। साल 2017 तक पति के साथ तलाक का केस चला लेकिन फिर पंचायती तौर पर पति से तलाक हो गया। महिला यहां अपने माता-पिता व भाई के साथ गुरुग्राम में रहने लगी। साल 2017 में महिला की मुलाकात दरबारीपुर निवासी दीप सिंह से हुई। दीप सिंह तक सेक्टर-49 में नौकरी करता था। आरोपी ने महिला को कहा कि मेरा तलाक हो चुका है और तुमसे शादी कर तुम्हारी बच्ची का भी ध्यान रखूंगा। नवंबर 2018 में दोनों ने फाजिलपुर गांव के शिव मंदिर में शादी कर ली। आरोप है कि आरोपी ने नवंबर 2019 में गांव दरबारीपुर में 60 गज का एक प्लॉट खरीदा। इस प्लॉट पर मकान बनाने के लिए महिला से 4 लाख रुपये नकद व आभूषण लिए और फिर आरोपी ने इसे अपने नाम करा लिया। 29 जनवरी 2022 को आरोपी अपनी मां, पहली पत्नी व बच्चे के साथ इस प्लॉट पर आया और महिला को यहां से बाहर निकलने के लिए कहा। महिला ने विरोध जताया तो उसने उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि पहली पत्नी होने के बावजूद इतने समय तक झूठ बोलकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और धोखे से रुपये भी हड़प लिए। अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। बादशाहपुर थाना ने दुष्कर्म, रुपये व जूलरी लेने व धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें