फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ पर बाजार में बढ़ने लगी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। करवा चौथ पर्व पर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। 24 अक्तूबर को करवा चौथ है। शहर के मुख्य सदर बाजार में दुकानों पर महिलाओं के साज-सज्जा संबंधी सामान मिलता है। सबसे ज्यादा भीड़ कपड़ों, आभूषण, पूजा सामग्री व मनियारी की दुकानों पर है। चार दिन बाकी होने के बाद भी सुबह से शाम तक बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ती है। महिलाएं मनपसंद साड़ियां, गहने व सोलह शृंगार का सामान खरीद रही हैं। हालांकि तमाम साजो-सामान पर महंगाई का असर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

सदर बाजार और अन्य स्थानों पर चीनी व खांड से बने करवों के अलावा मिट्टी एवं स्टील के डिजाइनदार करवों के जोड़े रखे गए हैं। मान्यता के अनुसार अधिकतर महिलाएं चीनी या खांड से बने करवे ही खरीद रही हैं। चीनी का करवा आकार के हिसाब से अलग-अलग दाम में बिक रहा है। अच्छी गुणवत्ता का करवा 30 से 40 रुपये में बिक रहा है। इसमें चावल की खील भी दुकानदार भरकर दे रहे हैं।
चीनी से बना करवा बेचने वाले रामबीर और कृपाल कुमार ने बताया कि करवा चौथ पर्व पर खील से भरे चीनी या खांड के करवों की पूजा करने की पौराणिक मान्यता है। कुछ महिलाएं मिट्टी या स्टील के डिजाइनदार करवे खरीद रही हैं, लेकिन अधिकतर मांग चीनी से बने करवों की ही है।
विज्ञापन

करवा चौथ पर्व से पहले ही कपडों, मनिहारी, जूते-चप्पलों तथा मिठाइयों की दुकानों सहित ब्यूटी पार्लरों में भी भीड़ बढ़ गई हैं। सदर बाजार में महिलाओं के लिए साजो-सामान अधिकतर दुकानों पर रखा गया, लेकिन अबकी बार सभी के दम 10 से 20 फीसदी बढ़े हुए हैं। दुकानदार राधेश्याम ने बताया कि महिलाएं चूड़ियां, चूड़े व अन्य सामान खरीदने आ रही हैं। दाम बढ़े होने के कारण महिलाएं काफी मोल-भाव करती हैं, लेकिन नुकसान उठाकर सामान नहीं बेच सकते। ऐसे में कई महिलाएं बिना सामान खरीदे ही चली जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें