फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़सा 360 खाप के नेतृत्व में धरना देंगे कई संगठन और राजनीतिक दल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों के शनिवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धरना देने के ऐलान को जिले के किसानों, सामाजिक, श्रमिक एवं अन्य संगठनों के अलावा राजनीतिक दलों ने सिरे चढ़ाने की तैयारी कर ली है। हालांकि उन्होंने धरना देने के लिए संभावित स्थानों के बारे में सार्वजनिक घोषणा नहीं की है। वे झाड़सा 360 खाप के नेतृत्व में धरना देंगे। इस धरने में राज्य की भाजपा सरकार को समर्थन दे रही जननायक जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के भी शामिल होने की संभावना है। आम आदमी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता भी धरने में शामिल होंगे।
विज्ञापन

झाड़सा 360 खाप की अगुवाई में किसान, सामाजिक, श्रमिक एवं राजनीतिक दलों ने दिल्ली सीमा स्थित सरहौल बॉर्डर पर धरना देने का निर्णय लिया है, लेकिन उन्होंने यहां धरना देने के समय के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी नहीं बताया कि वे यहां अलग-अलग टुकड़ों में पहुंचेंगे या फिर मार्च करते हुए आएंगे। उन्होंने भारत बंद के दौरान झाड़सा चौक पर धरना दिया था। इस तरह माना जा रहा है कि वे झाड़सा चौक या फिर सुखराली में भी एकत्रित हो सकते हैं।
दूसरी ओर खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर भी किसानों की ओर से धरना प्रदर्शन करने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल यहां गत सप्ताह कुछ किसानों ने एक दिन धरना प्रदर्शन किया था। इसके अलावा पंचगांव एवं बिलासपुर चौक पर भी किसान धरना दे सकते हैं। जिले में किसान आंदोलन का काम देख रहे जेसी यादव ने बताया कि शनिवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धरना देने के लिए राजस्थान के किसानों के भी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें