फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान में वर्ल्ड वैटलैंड डे आज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। वर्ल्ड वेटलैंड डे बुधवार को सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान में मनाया जाएगा। उद्यान के मुख्य भवन और मुख्य द्वार को सजा दिया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और केंद्रीय राज्यमंत्री अशोक कुमार चौबे विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के वन मंत्री कंवर पाल, केंद्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की सचिव लीना नंदन, प्रदेश के वन और पर्यावरण विभागों के एसीएस सिद्धिनाथ रॉय, पीसीसीएफ और चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन जगदीश चंद्र, वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. विवेक सक्सेना और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के साथ प्रदेश के वन एवं वन्य प्राणी विभाग, पर्यावरण विभाग व हरियाणा स्टेट वेटलैंड अथॉरिटी इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सभी अतिथि पौधरोपण करेंगे और वहां पर लगी प्रदर्शनी के साथ नेचर इंटरप्रेटेशन सेंटर का अवलोकन भी करेंगे। इसके बाद परिंदों को देखने जाएंगे। कार्यक्रम में स्पेस एप्लीकेशन सेंटर ऐटलस भी जारी होगी। इसके लिए अहमदाबाद से इस सेंटर के निदेशक ऑनलाइन जुडे़ंगे। सुल्तानपुर और झज्जर के भिंडावास पर यहां एक पत्र जारी होगा। पंचकूला में होने वाली ऑल इंडिया स्पोर्ट्स मीट का ‘लोगो’ (प्रतीक चिन्ह्) भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें