फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमने गया परिवार चोरों ने खंगाला घर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बजघेडा थाना क्षेत्र के न्यू पालम विहार फेस एक में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर लिया। घटना के दौरान पीड़ित परिवार जैसलमेर घूमने गया हुआ था। लौटने पर चोरी का पता चला। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुुताबिक, ममता आर्य न्यू पालम विहार फेस-1 गुरुग्राम में रहती हैं। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को वह पति और बच्चे के साथ जैसलमेर घूमने चली गईं थीं। इस दौरान उनके घर पर ताला बंद था। 23 जनवरी की रात करीब 8 बजे जब वह घूमकर घर पहुंचे तो देखा कि द्वितीय और तृतीय तल के कमरों के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। एक चेन, 2 लोकेट, बाली, टॉप्स, अंगूठी समेत अन्य जेवर व 25 हजार रुपये गायब थे। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बजघेडा थाने में शिकायत दी। जांच अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें