फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हत्यारोपी पति को हथियार देने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने हथियार मुहैया कराने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मथुरा के अड़ींग गांव निवासी दीपक के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में महिला समेत तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन




22 मई को मानेसर थाना पुलिस को महिला ने दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी की शादी फरवरी 2026 में मानेसर निवासी अंकित से हुई थी। 21 मई को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी घर से चली गई है। उन्होंने ससुराल पक्ष पर संदेह जाहिर किया। पुलिस जांच के दौरान महिला का शव 22 मई को ही मानेसर के एक कमरे से बरामद किया गया, जिसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति अंकित और रजनी देवी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोप है कि अंकित और रजनी देवी के बीच में अफेयर चल रहा था। दोनों ने मिलकर उसकी हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने अब हथियार मुहैया वाले दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें