फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे 10 लाख रुपये, 50 हजार में बेचा था खाता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना दक्षिण की पुलिस ने साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने वाला एक आरोपी 21 जनवरी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गत्ते का व्यापारी है और रुपयों के लालच में बैंक खाता बेच दिया था। साइबर पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण व बैंक ट्रांजैक्शन की जांच के बाद आरोपी को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरत (गुजरात) के राम चौक निवासी कुम्बनी परेशभाई ठाकरसी भाई के रूप में हुई है। पूछताछ व पुलिस की जांच में पता चला कि कुम्बनी परेशभाई ठाकरसी भाई गुजरात के सूरत में गत्ते का व्यापार करता है। मामले में ठगी की गई राशि में से 10 लाख रुपये उसके बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपना बैंक खाता 50 हजार रुपये में किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया था। उसके बैंक खाते का उपयोग 8 सितंबर 2025 को निवेश करके मुनाफा कमाने के नाम पर की गई साइबर ठगी की वारदात में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर ठगी मामले में अब तक विप्लभ मजूमदार व कुम्बनी परेशभाई ठाकरसी भाई को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी कुम्बनी परेशभाई ठाकरसी भाई को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। - प्रियांशु दीवान, एसीपी साइबर अपराध, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें